सुबह वॉकिंग कर रही थी, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर
पाली में आज शनिवार सुबह वॉकिंग कर रही 82 साल की वृद्धा को तेज रफ्तार पिकअपबने टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया।
पुलिस के अनुसार पाली शहर के शिवाजी नगर रहने वाली 82 साल की विद्यावती पत्नी तारावन शनिवार सुबह पाली–जोधपुर रोड पर सुभाष नगर के पास वॉकिंग कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।

No comments