Breaking News

बोर्ड परीक्षाओं के कारण जालोर महोत्सव-2026 की तारीख बदली


जालोर में जालोर महोत्सव 2026 की तिथि बोर्ड परीक्षाओं के कारण बदली गई है। इस फैसले को लेकर जालोर विकास समिति ने जन समुदाय, हित धारकों और सामाजिक संगठनों से नई तारीख और अवधि के लिए ई मेल या वाट्सअप पर सुझाव मांगे हैं। समिति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होने से जिला प्रशासन से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।
जालोर महोत्सव 2026 को लेकर जालोर विकास समिति के सदस्यों के बीच व्यापक विचार विमर्श किया गया। समिति ने महोत्सव की तिथि और अवधि को लेकर सभी संबंधित पक्षों की राय लेने का निर्णय किया है, ताकि स्टूडेंट्स और अन्य लोगों पर कोई असर न पडे।

No comments