Breaking News

विदेश भेजने के नाम पर 70 लाख ठगे:अब एजेंटों के मोबाइल बंद हुए


सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में विदेश में नौकरी के नाम पर 70 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। अब एजेंटों के मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरेश कुमार ने अपने परिचित राजू, लक्ष्मण,दुलाराम,सुरेश, सवाई सिंह सुभाष, रामवतार, रामवीर और प्रमोद को इस बारे में बताया। तब इन आठ लोगों ने अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और 70 लाख रुपए रीना और बाकी एजेंट को दे दिए। जब आठों लोग वीजा और टिकट लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां पता चला कि वीजा और टिकट तो फर्जी है। 

No comments