17 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण
मंगलवार को लगने साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह वलयाकार सूर्यग्रहण होगा। वलयाकार ग्रहण का हिस्सा अंटार्कटिका से देखा जा सकेगा। इसके 15 दिन बाद होली पर तीन मार्च को चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना होने जा रही है।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पूर्व निदेशक डा वहाबउद्दीन ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार सूर्यग्रहण दोपहर 3.26 बजे लगना शुरू होगा। शाम 5.42 बजे सूर्य का सर्वाधिक हिस्सा ग्रहण की चपेट में रहेगा।

No comments