उदयपुर में नया रिकॉर्ड, जनवरी में 2.44 लाख टूरिस्ट आए
पर्यटन सिटी उदयपुर में देसी-विदेशी टूरिस्ट का आवगमन लगातार बना हुआ है। साल 2026 की शुरुआत शहर के लिए पर्यटन के लिहाज से काफी सुखद रही है। पर्यटन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने जनवरी में ही उदयपुर में 2 लाख 44 हजार 558 टूरिस्ट घूमने पहुंचे। इसमें 2 लाख 25 हजार से ज्यादा घरेलू टूरिस्ट थे, जबकि 19 हजार 558 विदेशी मेहमानों ने यहां की झीलों और महलों की खूबसूरती को निहारा।
हालांकि पिछले साल जनवरी 2025 के मुकाबले इस साल के आंकड़ों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में उदयपुर ने अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी है।

No comments