Breaking News

जोधपुर में 17 फरवरी को वाटर सप्लाई बंद


जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की जरूरी मरम्मत और सफाई के चलते 17 फरवरी को सभी फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो सकती है, इसलिए पहले से पानी स्टोर करके रख लें।
कायलाना, चोपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी इलाकों में 17 फरवरी की निर्धारित जलापूर्ति अब 18 फरवरी को होगी। वहीं 18 फरवरी की जलापूर्ति 19 फरवरी को की जाएगी।

No comments