Breaking News

अवैध बजरी खनन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा


भीलवाड़ा के भादू गांव में शनिवार को अवैध बजरी खनन के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।गांव के बाहर से बजरी भरकर निकल रहे करीब आधा दर्जन ट्रैक्टरों को ग्रामीणों ने रोक लिया और मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध बजरी खनन जारी है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में और रोष बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर गतिविधियां चला रहे हैं।

No comments