दागी कंडक्टर जाएंगे बाहर, बीमार और दिव्यांगों को मिलेगी प्राथमिकता
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने स्थानांतरण नीति में संशोधन करते हुए प्रशासनिक अनुशासन को सख्त और मानवीय पक्ष को मजबूत किया है।
निगम संचालक मंडल के निर्णयों की अनुपालना में नए दिशा- निर्देश और बिन्दुजोड़े गए है। जिनके तहत दागी कंडक्टरों को बाहर भेजा जाएगा, वहीं बीमार और दिव्यांगों को स्थानांतरण में प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में निगम, जयपुर के प्रबंध निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा ने आदेश जारी किए है।

No comments