Breaking News

राजस्थान में पटवारी ट्रेप, सुबह-सुबह ले रहा था 50 हज़ार की घूस


धौलपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पटवारी वीरेंद्र शर्मा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब आरोपी पटवारी नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, परिवादी ने एसीबी के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन का नामांतरण खोलने के बदले संबंधित हल्का पटवारी वीरेंद्र शर्मा उससे पैसों की मांग कर रहा है। पटवारी ने काम करने के बदले भारी-भरकम रिश्वत की शर्त रखी थी, जिससे परेशान होकर पीडि़त ने कानून की मदद लेने का फैसला किया।

No comments