Breaking News

बीकानेर में ताले-चाबी बनाने के बहाने 20 लाख की चोरी


बीकानेर की जेएनवीसी थाना पुलिस ने घरों में सेंधमारी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह ताले-चाबी ठीक करने के बहाने घरों में घुसकर जेवर साफ कर देता था. पवनपुरी सेक्टर 3 के एक घर से 20 लाख के जेवर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने उदयपुर और डूंगरपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और प्रदेशभर में कई मामले दर्ज हैं.

No comments