Breaking News

पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा: लापरवाही पर सख्ती, अब 6 मार्च तक हर हाल में भरने होंगे सत्रांक


राजस्थान में चल रही प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र कक्षा-8 और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा-5 की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं ने प्रदेश के सभी डाइट प्राचार्यों को सात सूत्रीय अति आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सत्रांक प्रविष्टि के कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में केवल 51.28 प्रतिशत विद्यार्थियों के ही सत्रांक ऑनलाइन भरे जा सके हैं। इसे लेकर विभाग ने नाराजगी जताई है। विद्यालयों को कक्षा 5वीं व 8वीं के सत्रांक 6 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करने होंगे।

No comments