Breaking News

मांगों को लेकर आशा सहयोगिनों ने किया प्रदर्शन




श्रीगंगानगर में आशाओं का मानदेय और क्लेम फार्म राशि जमा करवाने सहित छह सूत्री मांगों लेेकर राजस्थान आशा सहयोगिनी स्वास्थ्य संघ से जुड़ी आशाओं ने सोमवार को सीएमएचओ दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया और सीएमएचओ को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में आशाओं कास मानदेय राशि प्रतिमाह 5 तारीख तक दिलाने तथा अक्टूबर 2025 के क्लेेम राशि का भुगतान करवाने, पल्स पोलियो अभियान का बकाया मानदेय भुगतान करवाने एवं आशा सहयोगिनी का बढा हुआ एरियर का भुगतान दिलाने की मांग की गई है। 

No comments