विभिन्न रंगों की ध्वजाओं के साथ श्रीश्याम सतरंगी फाल्गुन मेला प्रारंभ
श्रीगंगानगर के सुदामानगर स्थित सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में श्रीश्याम जी सतरंगी फाल्गुन मेले का शुभारंभ सोमवार को विशाल ध्वजा यात्रा के साथ हुआ। प्रात: 9:15 बजे बीरबल चौक स्थित गीता भवन से यात्रा रवाना हुई। ध्वजा यात्रा का शुभारंभ स्वामी निजानंद जी, विधायक जयदीप बिहाणी व पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। बाबा श्याम को रॉयल रेंज गाड़ी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई।
ध्वजा यात्रा गीता भवन से पुरानी धान मंडी, गांधी चौक, अंबेडकर चौक, विधायक निवास, रविंद्र पथ, राधेश्याम रोड, सुखाडिय़ा सर्किल, मीरा चौक व चहल चौक से होती हुई मंदिर प्रांगण पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, शरबत, फल-फ्रूट व जलजीरा की सेवा के साथ श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।

No comments