पड़ौसी ने बालक पर किया फायर
हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 7 डीडब्ल्यूडी नाथावाला में पड़ौसी ने सात वर्षीय बालक पर फायर कर दिया। घायल बालक के दादा ने फायर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी रामस्वरूप नाथ ने रिपोर्ट दी कि मेरे भाई का पोता 7 वर्षीय आर्यन पुत्र भूपनाथ अपने घर से दुकान पर बिस्कुट लेने जा रहा था। इसी दौरान पड़ौसी बुगली बावरी ने गली में जा रहे आर्यन पर फायर कर दिया। आर्यन घायल हो गया।

No comments