आजादनगर के लोगोंं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर के डॉ. भीमराव अम्बेडर राजकीय महाविद्यालय के पीछे आजाद नगर में रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था करने के लिए रेलवे लाइन के नीच से रेलवे अण्डरपास का निर्माणा करवाने तथा जब तक आरयूबी नहीं बनता तब तक राजकीय स्टेडियम के साथ से अस्थायी रास्ता दिलाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारी लोगों ने जिला प्रशासन को अवगत करवाया कि काफी वर्षों से आजादनगर के लोगों को रेलवे लाइन पार कर देवनगर से आना-जाना पड़ रहा है। यहां उनके सुरक्षित आवागमन के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय आरयूबी पास हुआ था, लेकिन अभी तक वह कार्य अधर में लटका पड़ा है।
No comments