कोठी धाम में 100 कमरों की धर्मशाला व श्री राधा कुंड का भूमि पूजन
श्रीगंगानगर के 23 जीजी स्थित कोठी धाम सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में भव्य धर्मशाला एवं श्री राधा कुंड के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह विधिवत सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम सालासर धाम के मुख्य पुजारी स्व. गोमजी पुजारी के सुपुत्र विकास पुजारी के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। संस्था की ओर से लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से 100 कमरों की धर्मशाला निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments