घर में घुस कर परिवार पर हमला
पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 4 ईईए में स्थित एक मकान में घुस कर परिवार पर हमला कर दिया गया। हमलावरों में एक युवक की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बिट्टूराम पुत्र गुड्डूराम ओड ने रिपोर्ट दी कि रात करीब दस बजे मैं अपने कमरे में सो रहा था। पास वाले कमरे में मेरे पिता व मां सो रहे थे। मेरे कमने का गेट खुला था। इसी दौरान दीवार फांद कर चार युवक घर में घुसे। इन युवकों में एक युवक कुलदीप पुत्र रमेश निवासी 6 ईईए व तीन अन्य युवक थे। तीन युवकों ने डंडों से मेरे पांवों पर चोटें मारी।

No comments