Breaking News

सरकारी रास्ते से खेजड़ी के पेड़ काटे


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर पुलिस ने चक 8 डीबीएन में सरकारी रास्ते पर खेजड़ी के पेड़ काटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इलाके के नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ राज्यवृक्ष खेजड़ी काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार नायब तहसीलदार अंकित गोदारा ने रिपोर्ट दी कि चक 8 डीबीएन में सरकारी रास्ते पर 25 खेजड़ी के पेड़ काट कर सड़क पर डाल दिये। कुछ पेड़ों को चोरी कर लिया गया। राजस्व रिकॉर्ड में यह रास्ता 16-5 फुट का है, लेकिन मौके पर दस फुट ही रास्ता चल रहा है। अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से खेजड़ी के पेड़ों को काटा है। 

No comments