Breaking News

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत


श्रीगंगानगर के घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र में मांझूवास बस स्टेंड के निकट रात के अंधेरे में सड़क पर खड़े पानी के टैंकर में बाइक के टकराने पर चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गांव 60 एलएनपी रिड़मलसर निवासी अंकुश बिश्रोई के रूप में हुई। उसके पिता राजेन्द्र बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा अंकुश बिश्रोई बाइक पर सवार होकर श्रीगंगानगर से रिड़मलसर आ रहा था। अकुंश मांझूवास बस स्टेंड के निकट पहुंचा, तो सड़क पर खड़े ट्रेक्टर-टैंकर से पीछे से टकरा गया। टैंकर के पीछे कोई रिफ्लेक्टर व लाइट नहीं थी। ऐसे में अकुंश को सड़क पर खड़ा टैंकर दिखाई नहीं दिया। 

No comments