Breaking News

विकास कार्य योजना की समीक्षा, लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के निर्देश


श्रीगंगानगर कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में विकासोन्मुख कार्य योजना वर्ष 2025-26 की अनुप्रवर्तन एवं समीक्षा समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक की समीक्षा के कार्यों संबंधी बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने बैंक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों से मार्च क्लॉजिंग से पूर्व बैंक ऋण लक्ष्य पूरा करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक संजय गर्ग ने बताया कि दिसंबर 2025 तक हिस्सा पूंजी लक्ष्य का 94.88 प्रतिशत, रिजर्व फंड का 99.21 प्रतिशत तथा अमानतों का 96.43 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। जिला कलक्टर ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध देने और लंबित ऋण वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

No comments