सूरतगढ़ मार्ग पर तीन वाहनों में भिड़न्त, आरपीएफ के दो जवान व एक बच्च घायल
श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे सूरतगढ़ मार्ग पर गणेशगढ़ व डूंगरङ्क्षसहपुरा के बीच तीन वाहनों में भिड़़न्त हो गई। हादसे में आरपीएफ के दो जवान व एक बालक घायल हो गये।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल आरपीएफ के जवान रामकुमार भादू पुत्र मनफूलराम भादू व प्रदीप जाट पुत्र फूल ङ्क्षसह जाट दोनों निवासी लालगढ़ बीकानेर व गांव जानकीदासवाला निवासी दस वर्षीय बृजकिशोर पुत्र गोपालराम को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

No comments