Breaking News

जालोर में 2 भाइयों के घरों से लाखों की चोरी


जालोर शहर के वाडिया क्षेत्र स्थित गणेश नगर कॉलोनी में चोरों ने 2 सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार पिता के निधन के बाद गांव गया हुआ था। लौटने पर घरों के ताले टूटे मिले और अलमारी तिजोरी से सोना, चांदी और नकदी गायब पाई गई।
घर की तिजोरी और अलमारी में रखे करीब 12 सौने व 50 तोला चांदी की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। राजकुमार जीनगर ने बताया कि आहोर के वेडिया हॉल निवासी ओमप्रकाश पुत्र कुयाराम और भीमाराम पुत्र कुयाराम मेघवाल के पिता कुयाराम का 27 जनवरी को निधन हो गया था। इसके बाद दोनों भाइयों का पूरा परिवार शोक कार्यक्रम के लिए गांव गया हुआ था।

No comments