Breaking News

राम मंदिर संघर्ष की गाथा अब ऑनलाइन




भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए चला सदियों लंबा संघर्ष अब केवल इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं रहेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस ऐतिहासिक आंदोलन और कानूनी लड़ाई से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डिजिटल स्वरूप देने का बड़ा निर्णय लिया है। ट्रस्ट ने फैजाबाद सिविल कोर्ट, लखनऊ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चले मुकदमों से संबंधित लगभग 30,000 दस्तावेजों को स्कैन और डिजिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।
इसमें 500 वर्षों के संघर्ष, पुरातात्विक साक्ष्य और आंदोलन के दौरान हुए पत्राचारों को सुरक्षित किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढिय़ां इस त्याग और तपस्या की कहानी को करीब से जान सकें।

No comments