Breaking News

असम में भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल तैयार


असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर उत्तरी और दक्षिणी गुवाहाटी को जोडऩे वाला पहला 6-लेन एक्स्ट्राडोसेड ब्रिज या 'महासेतुÓ बनकर तैयार है। यह पुल न केवल असम बल्कि देश के लिए भी खास है, क्योंकि यह भारत का सबसे लंबा एक्स्ट्राडोसेड पुल होगा।
पुल को भूकंप-रोधी तकनीक से डिजाइन किया गया है और इसकी अनुमानित उम्र 100 वर्ष है। असम का यह क्षेत्र भूकंप जोन-6 में आता है, ऐसे में पुल में विशेष पेंडुलम सिस्टम लगाया है, जो भूकंप के झटकों को सहन कर उन्हें नीचे की ओर स्थानांतरित कर देता है।

No comments