Breaking News

जैसलमेर में सोलर कंपनी ने काटी खेजड़ी के पेड़


जैसलमेर के फतेहगढ़ उपखंड के कोढ़ा गांव में एक निजी सौर ऊर्जा कंपनी पर खेजड़ी के पेड़ काटने का आरोप लगा है। रात 11 बजे के बाद ग्रामीणों को सूचना मिलने पर ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी मौके पर पहुंचे और कंपनी के गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
ग्रामीण पेड़ों की गिनती कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। झिनझिनयाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जबकि थाना प्रभारी सुमेर सिंह का कहना है कि केवल 2 खेजड़ी के पौधे थे, जो 4 महीने पहले काटे गए हैं।

No comments