डूंगरपुर को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात
डूंगरपुर की जनता की बल्ले बल्ले हुई। मेवाड़ और वागड़ अंचल के लिए रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। आगामी 16 फरवरी से उदयपुर-असारवा तक वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। इसका ठहराव डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इसके साथ ही डूंगरपुर को पहली बार देश की अत्याधुनिक हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वंदे भारत के संचालन से अब डूंगरपुर से उदयपुर की दूरी मात्र 1 घंटा 38 मिनट और अहमदाबाद की दूरी 2 घंटे 58 मिनट में तय होगी।

No comments