पाली में पीएचईडी केम्पस से मोटर और ज्वाइंट चोरी
पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र में स्थित पीएचईडी रूपावास परिसर से चोर पानी सप्लाई में काम आने वाला सामान चोरी कर ले गए। इस वारदात में मोटर और ज्वाइंट गायब हो गए। जलदाय विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
पीएचईडी रूपावास में कार्यरत जेईएन प्रतिभा शर्मा ने सदर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चोर 15 हॉर्स पावर की दो मोटर चोरी कर ले गए। इसके साथ ही 125 एमएम के चार ज्वाइंट और 90 एमएम के चार ज्वाइंट भी गायब मिले।

No comments