Breaking News

मोहाली के स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को की गई छुट्टी


पंजाब के मोहाली जिले के स्कूलों को धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों में डर का माहौल देखा जा रहा है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें शिवालिक पब्लिक स्कूल, पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-71 मानव मंगल स्कूल, इन्फेंट जीसस समेत कई अन्य स्कूल शामिल हैं।
फिलहाल जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में मोहाली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच चुकी हैं। पुलिस द्वारा स्कूल की इमारतों, खेल मैदानों और पार्किंग की बारीकी से जांच की जा रही है।

No comments