बाड़मेर और बालोतरा में दो दिन बंद रहेगी पानी सप्लाई
बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की गूंगा व बड़ोड़ा गांव के पास मुख्य पाइप लाइन लीकेज होने से दो दिन का शटडाउन लिया गया है। ऐसे में बाड़मेर व बालोतरा के लिए होने वाली नहरी पानी की सप्लाई दो दिन बाधित रहेगी। परियोजना के तहत मोहनगढ़ से बाड़मेर तक पहुंचने वाली मुख्य पाइप में लीकेज होने के चलते पिछले 4 महीने में 16 बार शटडाउन लिए जा चुके हैं। विभाग की ओर से ट्रंक लाइन की देखरेख पर मासिक 18 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ट्रंक लाइन में बार-बार लीकेज हो रहे हैं।

No comments