Breaking News

ध्वजा यात्रा के साथ श्री सेठ सांवरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव प्रारंभ


श्रीगंगानगर के पदमपुर रोड रोड पर 23 जीजी (चूनावढ़ कोठी) स्थित श्री सेठ सांवरा मंदिर का प्रथम वार्षिक महोत्सव 'आयो उत्सव आपने सेठजी गोÓ का शुभारम्भ आज शुक्रवार को विशाल ध्वज यात्रा के साथ शुरू हुआ। 
मन्दिर के मुख्य सेवादार अनिल सरावगी ने बताया कि श्री सेठ सांवरा मंदिर के प्रथम वार्षिक महोत्सव 'आयो उत्सव आपने सेठजी गोÓ के शुभारम्भ पर आज दोपहर 2:15  श्री बांके बिहारी मंदिर चूनावढ़ से ध्वजा यात्रा निकाली गई। ध्वजा यात्रा में भगवान श्री सेठ सांवरा का भव्य दरबार आकर्षण का केन्द्र रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओां द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ध्वजा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में ध्वजा सहित शामिल हुए। 

No comments