Breaking News

घड़साना में 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त


श्रीगंगानगर में रसद विभाग ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए घड़साना में 16 सिलेंडर जब्त किए हैं।
जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सिहाग ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार 16 फरवरी 2026 से चल रहे अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इस दौरान दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 16 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का दुरुपयोग पाया गया, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

No comments