बोलेरो कैम्पर की टक्कर से अधेड़ की मौत
श्रीगंगानगर के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में एलएनपी नहर के पास बोलेरो कैम्पर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार सहीराम निवासी करणीसर (हाल वार्ड नं. 2, लूणकरणसर, जिला बीकानेर) ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता 55 वर्षीय रामकुमार पिछले कई वर्षों से गांव 69 एलएनपी में मेरे ताया के बेटे चुन्नीलाल के पास रह रहे थे। 19 फरवरी को शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच मेरे पिता रामकुमार एलएनपी नहर के हैड नं. 8 पर गायों को पानी पिला रहे थे। इसी दौरान लाला माइनर की ओर से आई बोलेरो कैम्पर नंबर आरजे 13 जीबी 6804, जिसके आगे शीशे पर श्री श्री 108 बाबा सुन्दरनाथ, लिखा हुआ था, ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

No comments