नाली में कचरा डालने के विवाद को लेकर महिलाओं में झगड़ा, एक घायल
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी गली नम्बर 9 में नाली में कचरा डालने के विवाद को लेकर पड़ौसन महिलाओं में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक महिला घायल हो गई। उसे जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घायल 50 वर्षीय गीता देवी ने पर्चा बयान में बताया कि 18 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपने घर के आगे नाली की सफाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली निशा वहां आई। मैंने निशा से घर का कचरा नाली में नहीं डालने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर निशा ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी।

No comments