Breaking News

डीएवी स्कूल मोड़ पर लगा जाम


श्रीगंगानगर में इन दिनों सरकारी एवं निजी विद्यालय में चल रही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा समाप्ति के दौरान स्कूलों के आसपास जाम की स्थिति बनी हुई है।
ऐसा ही नजारा आज शुक्रवार दोपहर को डीएवी स्कूल से सिविल लाइन की ओर मुडऩे वाली सड़क चौराहे पर परीक्षा के दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान वहां लगे जाम को खुलवाने के लिए कोई यातायात पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

No comments