Breaking News

8 माह बाद भी जांच रिपोर्ट फाइनल नहीं कर पाई संभाग स्तरीय जांच कमेटी


श्रीगंगानगर शहर की नामी निजी कालोनियों में कथित विद्युत अनियमितताओं की जांच के लिए गठित संभाग स्तरीय कमेटी 8 माह बाद भी अपनी जांच रिपोर्ट फाइनल नहीं कर पाई है।
 इससे पूरे मामले पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। निजी कालोनियों में विद्युत कनेक्शन, लाइन विस्तार और अन्य कार्यों में नियमों के पालन को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद बीकानेर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय की ओर से चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन 19 जून 2025 को किया गया था।  
इस कमेटी में एक्सईएन भूपेंद्र सिंह, एएओ-प्रथम जितेंद्र तनेजा, एईएन अनिल श्योराण और एओ सुमित पित्ती को शामिल किया गया था। यह जांच कमेटी 4-5 बार बीकानेर  से  यहां जांच करने आई। 

No comments