कार के शीशे खुले थे, भीतर से सोने के जेवर व नगदी गायब थी
विगत 17 जनवरी को श्रीकरणपुर से अपनी पत्नी को श्रीगंगानगर में रीट परीक्षा दिलवाने आये एक युवक की कार से सोने के जेवरात व नगदी गायब हो गई। युवक ने जब कार को संभाला तो शीशे खुले थे और भीतर से जेवरात गायब थे। एसपी के आदेश पर सदर पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 36 एच नग्गी श्रीकरणपुर निवासी गोपालराम छिम्पा ने पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद में बताया कि उनका पुत्र विपिन कुमार 16 जनवरी को अपनी पत्नी को रीट परीक्षा दिलवाने के लिए श्रीगंगानगर आया था और नीलकंठ कॉलोनी में ठहरा हुआ था।

No comments