किसानों ने सीसी हैड व फूसेवाला टोल नाके पर किया चक्काजाम
श्रीगंगानगर में गंगनहर में पूरा पानी और रबी फसलों की एमएसपी पर खरीद समय पर शुरू करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने आज सुबह 11 बजे से पदमपुर रोड पर सीसी हैड व करणपुर रोड़ स्थित फूसेवाला टोल नाके पर चक्काजाम किया। इससे एक बार वाहनों की कतारें लग गईं, मगर बाद में वाहन दूसरे रास्तों से निकलने लगे। मेडिकल आपातकालीन सेवाओं, शादी- समारोह वाले वाहनों और विद्यार्थियों को आने-जाने से नहीं रोका गया।
चक्काजाम संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किया गया, जिसमें गंगनहर किसान मजदूर समिति, टेल संघर्ष समिति, किसान आर्मी, अखिल भारतीय किसान सभा व किसान संघर्ष समिति सहित अन्य किसान संगठन शामिल हुए। यह जाम अपरान्ह 3 बजे तक रखा गया।

No comments