निर्वाचन शाखा कर्मचारी आगामी चुनाव तैयारियों में जुटे
श्रीगंगानगर जिला निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई गई है। निर्वाचन शाखा के भण्डारगृह में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मतदान सामग्री की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार चुनाव अधिकारी-कर्मचारी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। एसआईआर कार्य समय अवधि समाप्ति के बाद जिला निर्वाचन शाखा द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन करवाने के पश्चात आगामी चुनाव संबंधी तैयारी शुरू कर दी गई है।
No comments