Breaking News

प्लॉट विवाद को लेकर मारपीट, चारदीवारी गिराई


हनुमानगढ़ के गोलूवाला पुलिस थाना क्षेत्र मेें ग्राम पंचायत कान्हेवाला में भूखंड विवाद को लेकर मारपीट, तोडफ़ोड़ और बाइक क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय विकास पुत्र मोहनलाल कुम्हार ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता मोहनलाल के नाम से ग्राम पंचायत में पट्टाशुदा भूखंड है, जिस पर मकान व चारदीवारी बनी हुई है। आरोप है कि 26 फरवरी सुबह करीब 6 बजे पवन, प्रदूूमन, जसवंत, गिरधारीलाल, रामप्रताप, मीरा देवी, संतोष देवी, मंजू व रणजीत सहित 5-7 अन्य लोगों ने एक राय होकर चारदीवारी गिरा दी। रोकने पर मारपीट की तथा रात में कब्जा करने की धमकी दी।

No comments