युवा हलवाई का अपहरण करके मारपीट
हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र में कार में सवार युवा हलवाई का अपहरण करके बुरी तरह से मारपीट कर दी गई। घायल युवा को भादरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल युवक के चाचा की रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सुभाष पुत्र मंगतूराम नाई निवासी मुन्सरी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा 23 वर्षीय राहुल हलवाई का कार्य करता है। रवि दडोली हरियाणा सरपंच व प्रीतम गुर्जर गांव में शराब ठेका चलाते हैं। यह लोग गांव में पूरी दिन हाइस्पीड से गाडिय़ा दौड़ाते हैं। गांव के लोगों ने रवि व प्रीतम को तेज गाडिय़ा चलाने पर टोका था, उस वक्त वहां मेरा भतीजा राहुल भी वहीं था। इस कारण आरोपी मेरे भतीजे राहुल से रंजिश रखने लगे।

No comments