Breaking News

नाले के निर्माण पर विवाद, संघर्ष समिति के विरोध के बाद कार्य रुका


श्रीगंगानगर के चक 6 ई छोटी संघर्ष समिति ने इंडस्ट्रियल एरिया व आनंद विहार रोड पर मास्टर प्लान की अनदेखी कर बनाए जा रहे नाले के विरोध में शुक्रवार को यूआईटी सचिव का घेराव किया।
समिति सदस्य महेश यादव ने ज्ञापन देकर 60 फीट रोड पर अतिक्रमण हटाए बिना निर्माण शुरू करने को गलत बताया। विरोध के बाद यूआईटी प्रशासन ने निर्माण कार्य आगामी आदेशों तक रोक दिया। एईएन बलराम जांगिड़ ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी। सचिव ने अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने और नियमानुसार कार्य कराने का आश्वासन दिया।

No comments