Breaking News

सीए शाखा का जीएसटी मॉक ट्रिब्यूनल सेमिनार आयोजित


भारतीय सीए संस्थान शाखा श्रीगंगानगर द्वारा होटल खुराना पैलेस में इनकम टैक्स व जीएसटी पर सेमिनार आयोजित किया गया। जयपुर से आए सीए राहुल लखवानी के नेतृत्व में जीएसटी मॉक ट्रिब्यूनल का आयोजन हुआ। प्रथम सत्र में सीए सतीश गुप्ता ने यूनियन बजट पर चर्चा की। शाखा अध्यक्षा सीए पूर्वा मित्तल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेमिनार में 80 से अधिक पेशेवरों ने भाग लिया।

No comments