Breaking News

अवैध गेट लगाकर आम रास्ता बंद, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग


श्रीगंगानगर में जवाहर नगर वार्ड संख्या 49 के सेक्टर नंबर 4 में आम रास्ता बंद किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर संजीवनी पार्क के पूर्व की ओर लगाए गए गेट को खुलवाने की मांग की है।
जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में मौहल्लावासियों ने बताया है कि जवाहरनगर के सैक्टर नम्बर 4 स्थित संजीवनी पार्क के पूर्व की ओर एक गेट एवं उत्तर-पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम की ओर दो गेट पिछले 15 साल से लगे हैं। अब तक तीनों को गेटों को रात्रि के समय बंद किया जाता रहा है। जिसे अच्छा प्रयास माना गया था, लेकिन अब संजीवनी पार्क के पूर्व की ओर लगे गेट को दिन के समय भी फिलहाल आंशिक तौर पर बन्द कर दिए जाने से यहां रहने वाले निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments