सादुलशहर के दो और युवक गिरफ्तार
हरियाणा के लम्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गंगा में पुजारी को अधमरा करके नहर में फैंकने के मामले में गौरीवाला पुलिस हरियाणा ने सादुलशहर के दो और युवकों को गिरफ्तार किया था।
गौरीवाला पुलिस ने इस मामले की तहकीकात के दौरान अभय कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 सादुलशहर व अर्पित निवासी वार्ड नंबर 15 सादुलशहर श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है।
गोरीवाला पुलिस के एएसआई जगपाल सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को पीडि़म चन्द्र प्रकाश निवासी गंगा ने बयान दिया कि वह केशव ढाणी गांव गंगा में हनुमान मंदिर में पुजारी है। वह रात को मंदिर में ही रुकता है। 28 जनवरी की सुबह 5.30 बजे वह शौच के लिए मंदिर के बाहर शौचालय में गया तो बाहर से किसी के बुलाने की आवाज आई। जब वह बाहर आया तो अज्ञात व्यक्तियों की ओर से रस्सी से उसका गला घोंटने का प्रयास किया गया।

No comments