सादुलशहर में कॉमरेड हेतराम बेनीवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि
सादुलशहर क्षेत्र के वरिष्ठ जननेता कॉमरेड हेतराम बेनीवाल को मंगलवार को सादुलशहर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने बेनीवाल के संघर्षपूर्ण जीवन, किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए उनके निरंतर संघर्ष तथा जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को नमन किया।
सभा में सभी ने एक स्वर में कहा कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल का जीवन संघर्ष, सिद्धांत और जनसेवा की प्रेरक मिसाल है, जिसे आने वाली पीढिय़ां सदैव याद रखेंगी।

No comments