Breaking News

श्री बाबा खेतरपाल जी मंदिर में 1 से 3 मार्च तक होली का मेला


श्रीगंगानगर में रामनगर उदाराम चौक स्थित श्री बाबा खेतरपाल जी के प्राचीन मंदिर में 1 से 3 मार्च तक फाल्गुन तेरस, चौदस व पूर्णिमा पर तीन दिवसीय होली मेले का आयोजन होगा। मंदिर प्रबंध समिति के सचिव विष्णु सिंह पंवार ने बताया कि बाबा की स्वयंभू मूर्ति भक्तों की आस्था का केंद्र है और पंवार परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी सेवा कर रहा है।
मेले के दौरान तीनों दिन अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है तथा बाबा के सिंहासन को चांदी से सुसज्जित करने का कार्य जारी है। समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

No comments