जैसलमेर में घर के पास नजर आया जहरीला कोबरा:गर्मी बढऩे से बिलों से निकल रहे सांप,
जैसलमेर शहर की अंचलवंशी कॉलोनी में एक कोबरा सांप का बच्चा निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्नैक कैचर साहिल खान मौके पर पहुंचे और करीब 2 फीट लंबे कोबरा के बच्चे को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
सांप की पहचान इंडियन कोबरा के रूप में हुई। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की नजर उस पर पड़ गई और कोई अनहोनी नहीं हुई। विशेषज्ञों के अनुसार जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे ही शीतनिद्रा में रहने वाले जीव बाहर निकलने लगे हैं। सुरक्षित ठिकानों की तलाश में सांप रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं।

No comments