श्रीगंगानगर में पहली बार होगा कृषि-व्यापार-उद्योग का महाकुंभ
श्रीगंगानगर में किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों और आमजन के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में कृषि, व्यापार एवं उद्योग एक्सपो-2026 का आयोजन आगामी 6 से 8 मार्च 2026 तक श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन सांध्य बॉर्डर टाइम्स एवं एसबीटी न्यूज की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित होगा, जिसे श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़-बीकानेर अंचल के लिए अपने आप में एक अनूठा और ऐतिहासिक एक्सपो माना जा रहा है।
इस तीन दिवसीय एक्सपो में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों किसान, मजदूर, व्यापारी, विद्यार्थी-शिक्षक, कृषि वैज्ञानिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल होंगे।
एक्सपो के माध्यम से जहां एक ओर आधुनिक कृषि तकनीक और उद्योगों की जानकारी मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से भी आमजन को सीधे जोड़ा जाएगा।

No comments