Breaking News

रेगुलेशन सिस्टम बिगड़ा, 7 नहरों पर 3-3 बारियां सूखी जा रहीं


श्रीगंगानगर में बीकानेर कैनाल में पंजाब से पानी के उतार-चढ़ाव के चलते यहां किसानों की बारियां पिट रही हैं। पूरा सिंचाई पानी नहीं मिलने के कारण गंगनहर से जुड़ी वितरिकाओं का रेगुलेशन सिस्टम बिगड़ा हुआ है। हालात ये हैं कि आज से एलएनपी, एनडब्ल्यूएल, एचडब्ल्यूएल, बीबी, रिड़मलसर, एचएच और पीएस नहर पर 3-3 बारी सूखी जा रही है। वहीं एमएल, एमएलए, करणीजी, केके,  ईईए और एमके नहर पर 2 दिन बाद तीसरी बारी खाली चली जाएगी। 
किसानों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि जल  संसाधन विभाग के अधिकारियों और यहां के भाजपा नेताओं ने किसानों को खखंा हैड पर 1500 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाने का वादा किया था, मगर 21 जनवरी से नहरबंदी शुरू होने के बाद से लेकर आज तक एक दिन भी 1500 क्यूसेक पानी नहीं मिला है। 

No comments