Breaking News

बाबा बालकनाथ टीले मेें उमड़ी नाथों की जमात, भण्डारा लगाया


श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी रामनगर महिला पार्क के पास स्थित प्राचीन बाबा बालकनाथ टीले में योगी महंत दीवाली नाथ की चालीस दिवसीय जलधारा तपस्या का सोमवार को समापन हो गया। 
जलधारा तपस्या के समापन कार्यक्रम में नाथ सम्प्रदाय के नाथ बाबाओं की जमात शामिल हुई। नाथ सम्प्रदाय 18 के महंत योगी बाबा समुन्द्रनाथ, जीतनाथ, कैलाशनाथ, धर्मनाथ सहित बबड़ी संख्या में महंत बाबाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान भण्डारे का आयोजन भी किया गया। 

No comments